{"_id":"698e416f0a4557074707ea00","slug":"electricity-workers-boycotted-work-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-900264-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: विद्युत कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: विद्युत कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
Fri, 13 Feb 2026 02:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
विद्युत वितरण खंड कार्यालय शैल विहार में कार्यबहिष्कार करते विभागीय अधिकारी और कर्मचारी। स्रोत
वितरण खंड कार्यालय शैल विहार में उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ के कार्मिकों ने विद्युत अमेंडमेंट बिल 2025 और निजीकरण के विरोध में एक दिन का कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया।
संघ के कर्मचारियों ने कहा कि सरकार सरकारी विद्युत कंपनियों को ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए औने-पौने दाम पर बेचा जा रहा है। वह दिन दूर नहीं जब सरकार देश की सभी कंपनियां ठेकेदारों और उद्योगपतियों के हाथों सौंप देगी। सभी कर्मचारियों को संगठित होकर इसका विरोध करना होगा।
ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को पेंशन के लाभ से वंचित किया गया है, इसको लागू करवाने के लिए सभी कर्मचारियों को एकजुट होना होगा। इस मौके पर अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद लेखाकार, आशय सक्सेना, आरपी नौटियाल, इकबाल जैदी, दीपक सिंह राणा, सुरभि सैनी, देवमुनि राम आदि मौजूद रहे।