फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Claim made to complete main

Rishikesh News: मुख्य बाजार का काम 10 तक पूरा करने का दावा

Sun, 04 Oct 2026 02:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 04 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Claim made to complete main
मुख्य बाजार में चल रहे सीवरेज और पेयजल संबंधी कार्यों को लेकर शनिवार को व्यापारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक होटल में बैठक हुई। इसमें व्यापारियों को अधिकारियों की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। व्यापारियों ने बाजार में चल रहे कार्यों के कारण हो रही दिक्कतों और काम की गति को लेकर अपनी बात रखी। ईएमएस कंपनी के परियोजना प्रबंधक भागेंद्र राणा ने कहा कि मुख्य बाजार में चल रहा काम 10 अक्तूबर तक पूरा कर दिया जाएगा। वहीं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि ईएमएस कंपनी ही सीवरेज और पेयजल की लाइन का काम कर रही है, इसलिए व्यावसायिक सीवरेज और पानी के कनेक्शन भी कंपनी की ओर से ही दिए जाएंगे। हालांकि व्यावसायिक कनेक्शन देने की व्यवस्था को लेकर दोनों अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से जानकारी लेने के बाद अंतिम निर्णय बताने का आश्वासन दिया। इससे व्यापारियों में अभी असमंजस बना हुआ है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, नीरज ठाकुर, उपाध्यक्ष हिमकर गुप्ता, सुशील अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, रोहित गुप्ता, समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed