{"_id":"612a90258ebc3e7a2604809c","slug":"electricity-employees-expressed-anger-against-the-government-rishikesh-news-drn3887944139","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन प्रशासन के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों ने जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन प्रशासन के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों ने जताया आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर चीला विद्युत पावर हाउस के मुख्यद्वार पर विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा चीला के कर्मचारियों ने सरकार वादा निभाओ दिवस मनाया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन व उत्तराखंड शासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। शीघ्र समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारियों ने कहा कि बीते 27 जुलाई को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री डा. हरक सिंह रावत के नेतृत्व में शासन ने उनकी 14 सूत्रीय मांगों को एक महीने में पूरा करने का आश्वास दिया था। एक महीने का समय बीत गया है लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने संविदा कार्मिकों की समान कार्य समान वेतन, नियमित कर्मचारियों की एसीपी की पुरानी वर्ष 2009-2014-2019 वर्ष की व्यवस्था, रिक्त पदों पर पदोन्नति, मंत्रियों का रिवीजन, पुराने पेंशन व्यवस्था आदि मुद्दों पर चर्चा कर महाप्रबंधक व उपमहाप्रबधक के माध्यम से निगम प्रबंधन व शासन को ज्ञापन भेजा गया। इस मौके पर मोहम्मद अनीस, बीडी भट्ट, प्रवीण चोरसिया, राजेश कुमार, अमित कुमार, रहमान, प्रवेश कुमार, नरेन्द्र बिष्ट, विकास उपाध्याय, इमरान, जगदीश उपाध्याय, अरविंद कुमार, चांद कुमार, दीपक जोशी, देव सिंह, पृथ्वीपाल आदि थे।