फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   El mal tiempo impidió que los peregrinos se mueven

खराब मौसम ने रोके श्रद्धालुओं के कदम

Tue, 05 Jul 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Tue, 05 Jul 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
El mal tiempo impidió que los peregrinos se mueven
चारधाम यात्रा - फोटो : AmarUjala

खराब मौसम से चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के कदम रोक दिए है। अब गिनती के श्रद्धालु ही अब चारधाम यात्रा पर पहुंच रहे है। सोमवार को चार धाम यात्रा पर जाने वाले 107 श्रद्धालुओं ने ऋषिकेश में फोटोमीट्रिक पंजीकरण कराया है। हालांकि बारिश थमने के बाद अब गंगा के स्तर में भी निरंतर कमी आ रही है।

विज्ञापन


एक जुलाई को पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश से हुई तबाही के बाद यात्रियों ने देवधामों की ओर रुख कम कर दिया है। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के सैकडों वाहन भी यात्रियों के अभाव में बीटीसी परिसर में पिछले तीन-चार दिनों से खड़े है। समिति के प्रशासनिक अधिकारी ब्रृजभानु गिरी ने बताया कि सोमवार को रोटेशन के वाहनों की कोई बुकिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन


त्रिलोक सिक्योरिटी सिस्टम कंपनी प्रबंधक प्रेम अनंत ने बताया कि आज 107 यात्री ही फोटोमीट्रिक पंजीकरण करने पहुंचे है। गुरूद्वारा मैनेजमेंट प्रबंधक सरदार दर्शन ङ्क्षसह ने बताया कि सोमवार को लगभग 100 यात्री हेमकुंड साहिब की यात्रा को रवाना हुए है। बारिश का सिलसिला कम होने के बाद अब गंगा के जल स्तर में भी गिरावट आने लगी है। बीते दिन की अपेक्षा सोमवार को गंगा के जल स्तर में 28 सेंटीमीटर की कमी आई है। रविववार को गंगा का जल स्तर 338.38 मीटर था। जो अब घटकर 338.10 मीटर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed