{"_id":"6ab3e81491c83bad150e92fa","slug":"efforts-to-organize-rafting-activities-firms-receive-licenses-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-146788-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: राफ्टिंग गतिविधियों को व्यवस्थित करने की कवायद, फर्मों को मिले लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: राफ्टिंग गतिविधियों को व्यवस्थित करने की कवायद, फर्मों को मिले लाइसेंस
Wed, 23 Sep 2026 08:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 23 Sep 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
- 700 रिवर गाइडों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
ऋषिकेश। रिवर राफ्टिंग सीजन का बुधवार को शिवपुरी में औपचारिक शुभारंभ के दौरान उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से आयोजित समारोह में प्रदेश की पंजीकृत राफ्टिंग फर्मों को लाइसेंस वितरित किए गए। समारोह की अध्यक्षता प्रमुख सचिव नियोजन मीनाक्षी सुंदरम ने की। सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल की मौजूदगी में राफ्टिंग फर्मों को लाइसेंस प्रदान किए गए। अधिकारियों ने कहा कि लाइसेंस व्यवस्था के तहत गंगा, काली, टौंस, गोरी, कोसी, अलकनंदा, पिंडर, सरयू, रामगंगा, भागीरथी और धौलीगंगा समेत विभिन्न नदियों में राफ्टिंग गतिविधियों के संचालन को व्यवस्थित किया जाएगा। प्रमुख सचिव नियोजन मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि लाइसेंस प्रणाली को मजबूत करने से राफ्टिंग गतिविधियों में अनुशासन और व्यावसायिकता बढ़ेगी व पर्यटकों की सुरक्षा को बेहतर तरीके से सुनिश्चित किया जा सकेगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि लाइसेंस वितरण साहसिक पर्यटन को सुरक्षित और व्यवस्थित उद्योग के रूप में विकसित करने की दिशा में एक कदम है। उन्होंने बताया कि राफ्टिंग गाइडों की सुरक्षा क्षमता बढ़ाने के लिए विभाग ने विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए हैं। इसके तहत चरणबद्ध तरीके से 700 गाइडों को प्रशिक्षित किया जाना है।