फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Effigy of cabinet minister also burnt in Jolly Grant

Rishikesh News: जौलीग्रांट, रायवाला और हरिपुरकलां में भी कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंका

Mon, 24 Feb 2025 01:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 24 Feb 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Effigy of cabinet minister also burnt in Jolly Grant

विज्ञापन
विधानसभा में शहरी विकास एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा दिए गए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने हरिपुर कला, रायवाला और जौलीग्रांट में मंत्री का पुतला फूंका और नारेबाजी की।

उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से शहीद राजेश नेगी तिराहे भनियावाला में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन किया गया। यूकेडी ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन




यूकेडी नेता केंद्रपाल तोपवाल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के सदन में दिए बयान से उत्तराखंडवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। पहाड़ी मूल के लोगों ने उन्हें कई बार जीताकर विधानसभा में इसलिए भेजा था कि वो पहाड़ के लोगों के लिए कुछ कर सकें। लेकिन उनके बयान से साफ है कि उन्हें पहाड़ के लोगों की कोई परवाह नहीं है। इसलिए उन्हें मंत्री पद से हटा देना चाहिए। पुतला फूंकने वालों में अवतार सिंह बिष्ट, कुशल पाल रावत, दिगपाल रावत, शिव उनियाल, किशोर सिंह गुनसोला, मुकेश रावत, सत्य सिंह, आनंद रावत आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रविवार को प्रतीत नगर के हनुमान चौक में एकत्रित हुए विभिन्न संगठनों व स्थानीय ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक और शहरी विकास एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा विधानसभा में दिए गए बयान को गलत बताते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की और अपना विरोध जताया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मंत्री को पद से हटाने की भी मांग की। इसके बाद मंत्री का पुतला दहन किया गया वही हरिपुर कला क्षेत्र में भी स्थानीय लोगों ने एकत्रित होकर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी की। पुतला दहन करने वालों में गंगा प्रसाद उनियाल,शंकर धनै, हर्षमणी लस्याल, गोविंद चमोली, पार्वती रतूड़ी, रवि कुकरेती, हरीचंद दानु, मोहन सती, मधु डबराल, राजमती पंवार, मकान सिंह, शिवि ममगाई, विजय पाल कंडारी, टीका राम जोशी आदि रहे।




----

उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों ने भी जताया आक्रोश



ऋषिकेश। उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों ने विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विधान सभा में दिए गए बयान पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि मंत्री का यह बयान पूरे उत्तराखंड और विधानसभा को शर्मसार करने वाला कृत्य है। रविवार को उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों ने नगर निगम परिसर के स्व. इंद्रमणि बडोनी हाल में बैठक आयोजित की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल का विधानसभा में उत्तराखंडवासियों के लिए दिया गया बयान उत्तराखंड को शर्मसार करने वाला है। कहा कि 42 शहादतों तथा संघर्षों से यह उत्तराखंड राज्य मिला है। इस तरह का अपमान हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्री पद से बर्खास्त नहीं किया गया तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में आईडीपीएल, श्यामपुर, रायवाला, हरिपुर, छिदरवाला व ऋषिकेश के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर बलवीर सिंह नेगी, डीएस गुसाईं, विक्रम भंडारी, युद्धवीर सिंह चौहान, बृजेश डोभाल, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed