{"_id":"57534b784f1c1b2a46108e0b","slug":"education-fair-aroused-was-a-crowd-of-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजूकेशन फेयर में उमड़ा छात्र-छात्राओं का हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजूकेशन फेयर में उमड़ा छात्र-छात्राओं का हुजूम
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sun, 05 Jun 2016 03:13 AM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय एजूकेशन फेयर लक्ष्य 2016
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला और ग्राफिक एरा की संयुक्त पहल पर आयोजित दो दिवसीय एजूकेशन फेयर लक्ष्य 2016 का शनिवार को शानदार आगाज हो गया। पहले दिन नगर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से आए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। मेले में छात्र-छात्राओं ने विशेषज्ञों से बेहतर कैरियर के टिप्स लिए। विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को उनकी जिज्ञासा और अभिरुचि के अनुसार जीवन में सफलता पाने का मूल मंत्र बताया।
देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा भवन में आयोजित एजूकेशन फेयर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड तकनीकी विवि के कुलपति डा. पीके गर्ग ने किया। उन्होंने मेले में उपस्थित छात्र-छात्राओं को कैरियर संबंधित जानकारी दी। कहा जीवन में लक्ष्य पाने के लिए छात्र-छात्राओं के पास बहुत से विकल्प होते हैं।
लेकिन वह अपने लक्ष्य तक कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी उन्हें नहीं होती। कैरियर काउंसलिंग ऐसा माध्यम है। जिसमें छात्र अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ सकता है। बताया कि उत्तराखंड तकनीकि विवि में भी छात्र-छात्राओं के लिए अच्छे रोजगार परख विषय है। करियर काउंसलर डीके शर्मा ने छात्र-छात्राओं को कैरियर से संबंधित जानकारियां दी। मौके पर व्यापार सभा अध्यक्ष नवल कपूर, इवेंट प्रबंधक पुनीत भसीन, दीपक जखमोला, मयंक भारद्वाज, श्वेता जोशी, नरेश धीमान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
स्कालरशिप के लिए तीन सौ ने दी परीक्षा
एजूकेशन फेयर लक्ष्य 2016 में आयोजित स्कालरशिप प्रतियोगिता के लिए इंटरमीडिएट के विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में उत्तीर्ण तीन सौ छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। परीक्षा में इंटरमीडिएट वर्ष 2016 में 60 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले करीब तीन सौ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
मेधावी छात्रों का किया सम्मान
एजूकेशन फेयर लक्ष्य 2016 में नगर क्षेत्र में विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में उत्तीर्ण हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में 60 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने पर दिया गया। उत्तराखंड तकनीकि विवि के कुलपति डा. पीके गर्ग ने छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी।
इन संस्थानों ने दी छात्र-छात्राओं को करियर की जानकारी
ऋषिकेश। एजूकेशन फेयर लक्ष्य 2016 में विजन इंस्टीट्यूट गीतानगर ऋषिकेश, दून इंस्टीट्यूट ऋषिकेश, एसीएमटी, आईसीए करलरी होटल मैंनेजमेंट इंस्टीट्यूट, क्वांटम, लैंड मार्क फाउंडेशन इंस्टीट्यूट, जीएलए विश्वविद्यालय, मंगलायतन विवि, साईं पीजी कॉलेज, बीएफआईटी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब, एवलोन एकेडमी, जेबीआईटी, हीरो, एचपी, पारले मेक्सिटोज, डीबीआईटी, यूनियन बैंक, कोर कॉलेज रुड़की के करीब 18 संस्थानों ने छात्र-छात्राओं को कैरियर से संबंधित जानकारी दी । एक बैंक के शाखा प्रबंधक दिनेश बतराना ने छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को एजूकेशन लोन की जानकारी दी ।
जोशी ने जीता लकी ड्रा
एजूकेशन फेयर लक्ष्य 2016 में अमर उजाला और ग्राफिक एरा की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए लकी ड्रा भी आयोजित किया गया। लकी ड्रा में अदिति जोशी ने मोबाइल टैब जीता। लकी ड्रा जीतने पर यूटीयू के कुलपति डा. पीके गर्ग ने उन्हें शुभकामनाएं।
स्कालरशिप जीतने का आज आखिरी मौका
एजूकेशन फेयर लक्ष्य 2016 में जो छात्र-छात्राएं शनिवार को स्कालरशिप प्रतियोगिता परीक्षा से वंचित रहे गए हैं, उनके लिए रविवार को आखिरी मौका है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए छात्र-छात्राएं रविवार को एजूकेशन फेयर में उपस्थित होकर इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं। रविवार सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।