फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Educate children that tuition is not required: Major Govind

बच्चों को ऐसी शिक्षा दें कि ट्यूशन की जरूरत न पड़े : मेजर गोविंद

Sat, 01 Feb 2020 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Educate children that tuition is not required: Major Govind
प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत का स्वागत करते श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज के अध्यापक। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। विद्यालय स्तर पर अध्यापक बच्चों को ऐसी शिक्षा दें कि उन्हें ट्यूशन जाने की जरूरत ही न पड़े। साथ ही निर्धन और मेधावी बच्चों को हर स्तर पर प्रोत्साहन देना आवश्यक है। यह बात श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने कही। शुक्रवार को मेजर गोविंद सिंह रावत को वर्ष 2017 का शैलेश मटियानी पुरस्कार मिलने पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी, लखविंदर सिंह, रंजन अंथवाल, सुनील थपलियाल, नवीन मैंदोला, जयकृत रावत, शिव प्रसाद बहुगुणा, जितेंद्र बिष्ट, नीलम जोशी, शालिनी कपूर, सुशीला बर्थवाल, विकास नेगी, राजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पुरस्कार के लिए 2014 से कर रहे थे तैयारी
प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने शैलेश मटियानी पुरस्कार हासिल करने के लिए प्रथम बार वर्ष 2014 में आवेदन किया था। इसके बाद 2015, 2016 में आवेदन किया था। जब तीनों बार आवेदन करने पर पुरस्कार के लिए उनका चयन नहीं हुआ तो उन्होंने वर्ष 2017 में आवेदन करने से मना कर दिया था। इस पर सहकर्मी अध्यापकों ने उन्हें समझाया और 2017 में भी आवेदन कराया।
विज्ञापन

मेजर गोविंद को मिल चुके हैं ये पुरस्कार
उद्यमिता शिक्षक प्रशिक्षण, राज्य विज्ञान प्रदर्शनी, कुंभ मेला, स्कूल स्पोर्ट्स मीट, स्वच्छता, साक्षरता एवं दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान, सघन पल्स पोलियो अभियान, पौधरोपण, परिषदीय परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक परीक्षाफल, नेशनल इंटीग्रेशन कैंप, उत्कृष्ट शिक्षण सेवा के लिए, राज्य विज्ञान महोत्सव, उत्तरकाशी बाढ़ राहत कार्य, केदारनाथ आपदा में राहत कार्य, साइंस जागरुकता कार्यक्रम, यमकेश्वर में आपदा राहत कार्य, उपादयीय सम्मान, मेजर रैंक में पदोन्नति, उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed