फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Earth is our home, protecting it is our duty.

Rishikesh News: पृथ्वी हमारा घर, इसकी रक्षा हमारा धर्म

Thu, 23 Apr 2026 02:09 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 23 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Earth is our home, protecting it is our duty.
पृथ्वी दिवस पर विद्या​र्थियों ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया: संवाद

विज्ञापन
शहर क्षेत्र के विद्यालयों में विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पृथ्वी हमारा घर है और इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। छात्रों को पेड़ लगाने, कचरा कम करने और पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी होगी।बुधवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र में प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह गुलेरिया की अध्यक्षता में हमारी शक्ति, हमारी पृथ्वी थीम के साथ पृथ्वी दिवस मनाया गया। छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन पर चिंता व्यक्त की। फुटहिल्स एकेडमी में पौधरोपण किया गया। रोल प्ले, भाषण, निबंध और पोस्टर प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नन्हे बच्चों ने फैंसी ड्रेस के माध्यम से पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य अनीता रतूड़ी ने छात्रों को ऊर्जा बचाने, जल का सही उपयोग करने और अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। हिमालयन पब्लिक स्कूल में भी गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रश्मि काला ने छात्रों को पौधरोपण व स्वच्छता का महत्व बताया।जन्मदिवस पर पाैधे लगाने का आह्वान : श्यामपुर। आदर्श राजकीय प्राथमिक विद्यालय लक्कड़ घाट में प्राविधिक कार्यकर्ता देवेंद्र कौर के नेतृत्व में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षिकाओं के साथ पौधरोपण किया गया। पौधों के संरक्षण की शपथ दिलाई गई। देवेंद्र कौर ने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा अपने जन्मदिवस पर विद्यालय प्रांगण में एक पौधा अवश्य लगाए। संवाद

पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया: संवाद

पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया: संवाद

पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया: संवाद

पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया: संवाद

पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया: संवाद

पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed