फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   E-passes are not being made, returning passengers

नहीं बन रहे ई-पास, वापस लौट रहे यात्री

Thu, 30 Sep 2021 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
E-passes are not being made, returning passengers
ऋषिकेश। देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर ई-पास न बनने के चलते चारधाम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न राज्यों से 400 से 500 किलोमीटर का सफर कर ऋषिकेश पहुंचे यात्रियों का बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। गढवाल आयुक्त रविनाथ रमन ने प्रशासन को यात्रा बस अड्डों पर ऑपलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू करने के निर्देश लिए थे। लेकिन ऋषिकेश में यह व्यवस्था अब तक लागू नही हो पाई है।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा बस अड्डे पर बुधवार को यात्री भटकते नजर आए। कई यात्री दक्षिण भारत से 500 किलोमीटर से अधिक की यात्रा कर तीर्थनगरी पहुंचे थे। लेकिन यहां घंटों इंतजार के बाद भी उनके ई पास नहीं बन पाए। वहीं केरल, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश के यात्रियों ने काफी देर इंतजार किया। इनमें से कुछ यात्री अपने होटलों और धर्मशालाओं में लौट गए। वहीं कुछ यात्री ऐसे भी थे बीते एक सप्ताह से सहायता केंद्र के चक्कर काट रहे थे। कुछ यात्री सीमित बजट के चारधाम यात्रा के लिए आए थे। ये यात्री मजबूरी में वापस घर रवाना हो गए।
विज्ञापन

पांच वाहन किए सीज, 22 वाहनों को किया सीज
32 ग्रीन कार्ड हुए जारी
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए एआरटीओ कार्यालय में 32 ग्रीन कार्ड जारी हुए। ग्रीन कार्ड मिलते ही वाहन चालक अपने-अपने वाहनों में तीर्थयात्रियों को बैठाकर चारधाम के लिए रवाना हो गए। इसके अलावा एआरटीओ ने गंगोत्री राजमार्ग और बदरीनाथ राजमार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने 22 वाहनों का चालान किया। इसके अलावा पांच वाहन सीज किए। जिसमें एक डग्गामार, दो बस और भारी ट्रक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed