फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   during the search operation trounced

सर्च अभियान के दौरान यात्रियों की फजीहत

Wed, 23 Mar 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश Updated Wed, 23 Mar 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
during the search operation trounced
हवाई यात्री - फोटो : amar ujala

जेट एयरवेज के दून एयरपोर्ट पहुंचे विमान में बम होने की सूचना पर ढाई घंटे चले सर्च अभियान के दौरान यात्रियों को एयरपोर्ट में ही कैद होकर रहना पड़ा। अभियान के दौरान बुजुर्ग यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान एयरपोर्ट से हवाई सेवा प्रभावित रही, जिससे दूसरे यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जेट एयरवेज के विमान में बम होने की सूचना पर एयरपोर्ट को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। रनवे पर विमान खडे़ होने वाले स्थान के आसपास के घरों में भी आवश्यक पुलिस बल तैनात कर दिया गया। विमान से सुरक्षित निकालकर लाए गए सभी 148 यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही रखा गया। एयरपोर्ट पर अंदर बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बाहर से कुर्सियां मंगाई र्गइं।
विज्ञापन


शाम पौने सात बजे सबसे पहले हैंडबैग वाले यात्रियों को छोड़ा गया। बाहर आकर यात्रियों ने असुविधा होने पर रोष जताया। नवीन कान्याल ने बताया कि सर्च अभियान के लिए यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट के अंदर बैठाया गया। मुंबई से आए रजनीश और रामचंद्र ने बताया कि चेकिंग के लिए यात्रियों को घंटो एयरपोर्ट के अंदर रखने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री राहुल श्रीधर ने बताया कि मुंबई से वह किसी विभागीय काम से दून आए है। छानबीन के नाम पर घंटों एयरपोर्ट के अंदर के ही होकर रह गए। सर्च अभियान समाप्त होने के बाद यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए दिक्कतें उठानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed