{"_id":"659456b0d02b161369073092","slug":"due-to-the-strike-of-tanker-drivers-tankers-could-not-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-320468-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ऋषिकेश के पेट्रोल पंप में बचा है दो दिन स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ऋषिकेश के पेट्रोल पंप में बचा है दो दिन स्टॉक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिट एंड रन कानून के विरोध में तेल डिपो में टैंकर चालकों की हड़ताल के कारण कई कंपनियों के पेट्रोल पंपों में मंगलवार को टैंकर नहीं पहुंच पाए। बताया जा रहा है कि कुछ टैंकरों को हरिद्वार में रोका गया है। वहीं, पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल ने बताया कि अभी तक शहर के किसी पेट्रोल पंप में डीजल और पेट्रोल की कमी नहीं है। संबंधित तेल कंपनियों से ऋषिकेश स्थित पेट्रोल पंपों से स्टॉक की डिटेल मांगी जा रही है। उन्होंने कहा कि तेल के स्टॉक को लेकर शासन में वार्ता चल रही है। अधिकारियों को सूचना दी जा रही है। फिलहाल दो दिनों का स्टॉक है।
Iपांच किमी पैदल चले, भद्रकाली से पकड़ी टैक्सीI
वाहनों की हड़ताल होने के कारण टिहरी और उत्तरकाशी जाने वाले पर्यटकों को वाहन नहीं मिले। ऋषिकेश में नटराज चौक पर सवारी बसों का इंतजार करती रही। उसके बाद उन्होंने टिहरी चंबा के टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों को फोन किया। चंबा से भद्रकाली तक वाहन भेजे गए। पर्वतीय क्षेत्रों में वाहनों की हड़ताल न होने के कारण वह वाहन आसानी भद्रकाली पहुंचे। वहां से सवारियों को लेकर वाहन रवाना हुआ।
Iरोडवेज ऋषिकेश डिपो से आठ बसें भेजी गईंI
रोडवेज ऋषिकेश से दोपहर दो बजे के बाद देहरादून के लिए बसें भेजने शुरू की गई। शाम तक सात बसें देहरादून और एक बस हरिद्वार भेजी गई। शाम का पांच बसें दिल्ली भेजी गई। रोडवेज बसों का आंशिक संचालन होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
I
I
I
I
Iवाहनों की हड़ताल से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। देहरादून से रोडवेज बसों का संचालन होने से यात्रियों को कुछ राहत तो मिली, लेकिन देहरादून जाने वाली बसों को आंदोलनरत वाहन चालकों की ओर से रोकने से स्थिति बेकार हो गई थी। पुलिस की मदद से बसों को आगे भिजवाया गया। सात बसें देहरादून, एक बस हरिद्वार और रात को पांच बसें दिल्ली भेजी गई। - अनुराग पुरोहित, यातायात अधीक्षक, ऋषिकेश डिपोI