{"_id":"6594577fb5337e100909ecdf","slug":"due-to-lack-of-rain-the-weather-has-started-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-320469-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बारिश न होने से आलू और गेहूं में झुलसा रोग का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बारिश न होने से आलू और गेहूं में झुलसा रोग का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iपाला और कोहरे से गेहूं की पौध पड़ने लगी पीली, आलू की पौध सूखने लगीI
बरसात नहीं होने से किसानों पर मौसम की मार पड़ने लगी है। कोहरा और पाला गिरने से आलू और गेहूं को नुकसान होने लगा है। आने वाले दिनों में बारिश नहीं हुई तो किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
सूखी ठंड पड़ रही है। रात में पाला गिर रहा और कोहरे की धुंध छा रही है। बारिश नहीं होने से किसानों को चिंता बढ़ने लगी है। पाला और कोहरे से खेतों में तैयार हो रही फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ने लगा है। खेतों में इन दिनों आलू और गेहूं की फसल लगी है। बीते साल भी कोहरे से आलू की फसल बरबाद हुई थी। कई किसानों को इसका नुकसान पहुंचा था। डोईवाला प्रखंड में किसान गेहूं के अलावा आलू की फसल लगाते हैं। सिमलास ग्रांट के किसान उमेद वोरा ने बताया कि बारिश के अभाव और कोहरा रहने से गेहूं में पीलापन आ सकता है। जिससे उत्पादन प्रभावित होगा। कुडकावाला के आलू उत्पादक किसान देवेन्द्र लोधी ने बताया कि किसान फसल को लेकर दवाई आदि का छिड़काव कर रहे हैं। यदि जल्द बारिश नहीं हुई और मौसम खराब बना रहा तो दिक्कत आ सकती है।
Iबारिश नहीं होने से फसलों को नुकसान पहुंचने लगा है। कोहरा और पाले से फसल में रोग की संभावना बढ़ जाती है। कृषि विभाग किसानों को खेतों में दवाओं के छिड़काव के लिए सलाह दे रहा है। - डीएस असवाल, कृषि अधिकारी डोईवालाI