{"_id":"58b1ddc04f1c1ba03fb2558d","slug":"drishti-and-mahesh-the-best-athlete","type":"story","status":"publish","title_hn":"दृष्टि और महेश को बेस्ट एथलीट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दृष्टि और महेश को बेस्ट एथलीट का खिताब
अमर उजाला ब्यूरो/ डोईवाला।
Updated Sun, 26 Feb 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
स्टेट क्रास कंट्री में दौड़े धावक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी जौलीग्रांट के हिमालयन कालेज ऑफ नर्सिंग की तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बीएसी नर्सिंग की दृष्टि खुगशाल और महेश सकलानी को बेस्ट एथलीट के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
स्वामीरामनगर स्थित एसआरएचयू में नर्सिंग कालेज की तीन दिनी प्रतियोगिताओं के तहत 400 मीटर रिले दौड़ बालिका वर्ग में दृष्टि, प्रियंका, सोनू और लक्ष्मी। बालक वर्ग में अक्षय, अंकित, गौरव और कपिल ने बाजी मारी।
विज्ञापन
अंजलि रावत और गौरव पोखरियाल चक्का फेंक में अव्वल रहे। गोला फेंक में महेश और प्रियंका, लांग जंप में सोनू और अंकित, हाईजंप में गौरव और लक्ष्मी प्रथम रहे। शतरंज में अमित कुमार, अक्षिता पंवार, कैैरम में रोहित और अक्षिका पॉल, टेबिल टेनिस में गौरव और स्वाति पाठक और बैडमिंटन में नयन पॉल और ज्योति राणा प्रथम रहे।
विज्ञापन
फुटबाल, वालीबॉल, क्रिकेट, बास्केटबाल के भी मुकाबले हुए। कुलपति सलाहकार डा. विजेंद्र चौहान और नर्सिंग डायरेक्टर डा. रेणू धस्माना ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। समापन अवसर पर डा. संचिता पुगाजडी, डा. अनुराधा कुसुम, कमली प्रकाश, महालिंगम आदि मौजूद थे।