फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Drinking water supply halted in two wards of Dharwala due to motor blowing

मोटर फुंकने से ढालवाला के दो वार्डों में पेयजल सप्लाई ठप

Wed, 16 Oct 2019 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply halted in two wards of Dharwala due to motor blowing
नगर पालिका मुनिकीरेती वार्ड संख्या 10 में पेयजल किल्लत के कारण टैंकर से पानी भरते लोग। - फोटो : RISHIKESH
ढालवाला वार्ड 10 और 11 में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में टैंकर से पानी सप्लाई किया जा रहा है। पानी सप्लाई करने वाली मोटर फुंक जाने के कारण बीते रविवार से क्षेत्र में पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। स्थानीय लोग पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं लेकिन कहीं से भी लोगों को पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। मंगलवार को स्थानीय सभासदों की मदद से क्षेत्र में टैंकर के माध्यम से लोगों को पानी मुहैया कराया गया लेकिन इतने बड़े क्षेत्र में एक या दो टैंकर पानी लोगों के लिए पर्याप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते तीन दिन से क्षेत्र में पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप पड़ी हुई लेकिन जल संस्थान के अधिकारी कुंभकरणी नींद से नहीं जाग रहे हैं। जल संस्थान के अधिकारी बीते दो दिन से क्षेत्र की जनता को बेवकूफ बना रहे हैं कि बस मशीन आने वाली है और बहुत जल्दी ही पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक न तो मशीन आई है और विभागीय अधिकारी क्षेत्र में आए।
विज्ञापन

कोट्स
टैंक से पानी की सप्लाई करने वाली मोटर जल जाने से समस्या आ रही है। इसके लिए नई मोटर मंगाई गई है। मोटर आने के बाद क्षेत्र में पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश चौहान, एई जल संस्थान ऋषिकेश
बीते तीन दिन से क्षेत्र के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। जल संस्थान की लापरवाही का खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जनता की समस्याओं के प्रति विभागीय अधिकारी कितने संजीदा हैं इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि तीन दिन से विभागीय अधिकारी मोटर ठीक नहीं करवा पा रह हैं।
- घनश्याम नौटियाल, निवासी ढालवाला
तीन दिन से क्षेत्र में पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप पड़ी है। लोगों को एक एक बूंद पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। तब कहीं जाकर आज पानी का टैंकर क्षेत्र में आया है लेकिन एक टैंकर पानी इतने बड़े क्षेत्र के लिए नाकाफी है। जल संस्थान के अधिकारी लोगों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है।
- मंगलेश्वर रतूड़ी, ढालवाला निवासी
क्षेत्र में पानी न आने सबसे ज्यादा मुस्किलों का सामना महिलाओं को करना पड़ रहा है। आज क्षेत्र में पानी के टैंकर के आ जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बड़ी मशक्कत के बाद एक बाल्टी पानी मिल पाया है। पानी की किल्लत के कारण नहाने और कपड़े धोने के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
- सुमित्रा पंवार, ढालवाला निवासी
पानी के टैंक की मोटर जल जाने बीते तीन दिनों से क्षेत्र में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद पड़ी है। जल संस्थान के अधिकारियों को बार बार इसे ठीक करवाने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारी जल्द ठीक करने का आश्वासन देकर चले जाते हैं। पानी न आने के कारण लोग परेशान हैं।

- वंदना थलवाल, सभासद वार्ड 11 नगर पालिका मुनिकीरेती
क्षेत्र की समस्या को देखते हुए जल संस्थान के अधिकारियों को जल्द व्यवस्था ठीक करने की गुहार लगाई जा रही है। विभागीय अधिकारियों ने क्षेत्र में आज पानी की आपूर्ति करने का वादा किया है। फिलहाल लोगों को टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि लोग अधिक परेशान न हो।
- विनोद सकलानी, सभासद वार्ड 10 नगर पालिका मुनिकीरेती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed