फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Drinking water crisis deepens in Lambadhar and Naudu

गैंडखाल क्षेत्र में 15 वें दिन आई पानी

Thu, 11 Mar 2021 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in Lambadhar and Naudu
ऋषिकेश। यमकेश्वर ब्लॉक में उच्चाकोट पंपिंग योजना के नांद तल्ला मोटर 15वें दिन ठीक हो पाई। 15 दिन बाद गांवों में पेयजल आपूर्ति होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। मोटर फुंकने से 10 गांवों के लोग प्रभावित हो रहे थे।
विज्ञापन

22 फरवरी को उच्चाकोट पंपिंग योजना की दो मोटरें तत्ला नांद गांव में फुंक गई थीं। क्षेत्र पंचायत सदस्य नांद विकास चौहान ने बताया कि नांद तल्ला में लगाए गई दो मोटरों में से एक मोटर पहले से ही फुंकी थी। दूसरी मोटर फुंकने के कारण क्षेत्र के गांव नांद तल्ला, नांद मल्ला, नकुुर्ची, नौठ, खैड़ा, देवीडांड, गैंड, कुंड आदि गांवों में पेयजल संकट हो रखा था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जल संस्थान की टीम मोटर बनाकर लाई। बुधवार को मोटर की टेस्टिंग करने के बाद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु हो गई है।
विज्ञापन

उच्चाकोट पेयजल योजना की दोनों को मोटरों को ठीक कर दिया गया है। मोटर की टेस्टिंग करने के बाद टैंक भरने का काम किया जा रहा है। देर रात में पेयजल आपूर्ति कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राहुल शर्मा, अपर सहायक अभियंता जल संस्थान यमकेश्वर क्षेत्र
लंबधार और नौडू में पेयजल संकट
स्थानीय लोगों ने जल निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का लगाया आरोप
ऋषिकेश। नरेंद्रनगर ब्लॉक के गूलरदोगी क्षेत्र के तलांई दोगी पेयजल योजना के गांव नौडू लंबधार मेें पेेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पेयजल निगम मुनिकीरेती की ओर से हर घर नल से जल योजना के तहत इन गांवों में पानी की लाइन बिछाई गई थी। लाइन बिछाने के बाद मार्च से सिंतबर 2020 तक पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से होती रही। ग्रामीणों का आरोप है कि पेयजल स्रोत से पर्याप्त मात्रा में पेयजल न आने से 12.5 किलोलीटर टैंक भरने में कई दिन लग रहे हैं। जिससे गांव में हर घर नल से जल स्कीम फेल होती नजर आ रही है। ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोगों को पानी के स्रोत से ही पेयजल ढोना पड़ रहा है। ग्रामसभा प्रधान सीमा देवी ने बताया कि गांव में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति के लिए पेयजल निगम मुनिकीरेती के अधिकारियों को कई बार सूचित किया गया, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने बताया कि तलांई दोगी पेयजल योजना के रखरखाव के लिए नौडू गांव से एक दैनिक मजदूर की तैनाती करने की मांग को लेकर 23 दिसंबर 2020 को अधिशासी अभियंता पेयजल निगम मुनिकी रेती को पत्र दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि गांव में जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं होती है तो स्थानीय ग्रामीण ईई पेयजल निगम मुुनिकीरेती के कार्यालय के बाहर धरना देंगे।

गांव में पेयजल योजना के रखरखाव के लिए एक व्यक्ति को दैनिक मजूदरी के आधार पर तैनात करने के लिए स्थानीय ग्राम प्रधान को प्रस्ताव देने के लिए कहा गया है। जल्द ही गांव में पेयजल आपूर्ति दुरुस्त की जाएगी।
-एसएन सिंह, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम मुनिकीरेती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed