{"_id":"6abf9cf990007e97950d3004","slug":"dr-mamta-kunwar-honored-with-devbhoomi-mati-gaurav-samman-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1029-147144-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: देवभूमि माटी गौरव सम्मान से सम्मानित हुईं डॉ. ममता कुंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: देवभूमि माटी गौरव सम्मान से सम्मानित हुईं डॉ. ममता कुंवर
Fri, 02 Oct 2026 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 02 Oct 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
- लोकभाषा, साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों में योगदान के लिए मिला सम्मान,
- समारोह में 24 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
डोईवाला। संस्कृति जागरण मंच उत्तराखंड की ओर से संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित देवभूमि माटी गौरव सम्मान समारोह में डोईवाला के विस्थापित क्षेत्र निवासी डॉ. ममता कुंवर को लोक संस्कृति और गढ़वाली कविताओं के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में साहित्य, संस्कृति, लोकगायन, संगीत, अभिनय, स्वास्थ्य सेवा, महिला उद्यमिता, पत्रकारिता, खेल और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 24 लोगों को सम्मानित किया गया।
पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने प्रतिभाओं को सम्मान प्रदान किया। डॉ. कुंवर लंबे समय से लोकभाषा, साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी हैं तथा अपनी रचनाओं और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से पहाड़ की संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।
सम्मान मिलने पर डॉ. ममता कुंवर ने कहा कि अपनी माटी, भाषा और संस्कृति के लिए काम करना गौरव के साथ जिम्मेदारी भी है। उन्हें सम्मान मिलने पर डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल, समाजसेवी राजन गोयल, रणजीत गुसाईं, संजय चमोली और राजेश कुंवर ने शुभकामनाएं दीं।