{"_id":"6aabd774b6d5a625200d2c5e","slug":"dr-jyotsna-seth-to-receive-vaishvik-shikshak-ratna-award-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-146511-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: डॉ. ज्योत्सना सेठ को मिलेगा वैश्विक शिक्षक रत्न अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: डॉ. ज्योत्सना सेठ को मिलेगा वैश्विक शिक्षक रत्न अवार्ड
Thu, 17 Sep 2026 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 17 Sep 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश। सीमा डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग की प्रोफेसर डॉ. ज्योत्सना सेठ को शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वैश्विक शिक्षक रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। नई दिल्ली में 20 सितंबर को आयोजित होने वाले शिक्षक दिवस एवं सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन जयंती समापन महोत्सव में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से आयोजित समारोह का उद्देश्य शिक्षा, सामाजिक समरसता, विश्व बंधुत्व, मानवीय मूल्यों और वैश्विक शांति की भावना को बढ़ावा देना है। मंच के संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा ने बताया कि डॉ. ज्योत्सना सेठ के शैक्षणिक कार्यों, विद्यार्थियों के प्रति समर्पण, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और उपलब्धियों का अवलोकन करने के बाद चयन समिति के अध्यक्ष डॉ. हुकुम चंद गणेशिया, चांसलर ने उनका चयन इस सम्मान के लिए किया है। संवाद