फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Doiwala College: Independent and independent winner in three positions

डोईवाला महाविद्यालय : तीन पदों पर आजाद और निर्दलीय विजेता

Tue, 10 Sep 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Doiwala College: Independent and independent winner in three positions
छात्रसंघ चुनाव
शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष, सह सचिव और कोषाध्यक्ष पदों पर एबीवीपी के तीन उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने के बाद सोमवार को शेष तीन पदों महासचिव, उपाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) के लिए चुनाव कराया गया। मतदान के बाद एबीवीपी एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर सकी। मतगणना के बाद घोषित हुए परिणाम के अनुसार महासचिव पद पर आजाद ग्रुप के विशाल, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय कुनाल सिल्सवाल और यूआर पद पर निर्दलीय आरती चौहान को निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह आठ बजे से लेकर साढ़े बारह बजे तक छात्र संघ चुनाव के लिए तीन पदों महासचिव, उपाध्यक्ष और यूूआर के लिए महाविद्यालय के 1290 मतदाताओं में से 782 छात्र-छात्राओं ने मताधिकार किया। इस तरह चुनाव में कुल 66.62 प्रतिशत मत पड़े। तीनों पदों के लिए मतदान होने के बाद दोपहर दो बजे से मतगणना प्रारंभ की गई। मतगणना के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एनडी शुक्ल ने परिणामों की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर कुनाल सिल्सवाल निर्वाचित हुए उन्हें 398 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी एबीवीपी के पंकज को 342 मत मिले। पंकज को 58 मतों से शिकस्त दी। नौ मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया जबकि 18 अवैध मत हुए। महासचिव पद पर आजाद ग्रुप के विशाल निर्वाचित हुए उन्हें 497 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी एबीवीपी की सोनाली काला को 247 मतों पर संतोष करना पड़ा। विशाल ने प्रतिद्वंदी को 248 मतों के बड़े अंतर से हराया। छह ने नोटा जबकि 16 अवैध मत हुए। इसी तरह विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर निर्दलीय आरती चौहान ने 341 मत प्राप्त किए। प्रतिद्वंदी एबीवीपी के नीरज पैन्यूली को 274 वोट मिले। यहां हार जीत का अंतर 67 वोट का रहा। 15 ने नोटा का बटन दबाया जबकि 15 आठ मत अवैध हुए। परिणाम घोषित होने के बाद शपथ ग्रहण समारोह हुआ जिसमें छात्र संघ के छह पदाधिकारियों से पांच ने शपथ ली। उपाध्यक्ष पद के कुनाल शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे। चुनाव के दौरान महाविद्यालय में पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजयी प्रत्याशियों ने मनाया जश्न
डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला के छात्र संघ चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों ने जमकर जश्न मनाया। कॉलेज के मुख्य द्वार पर आतिशबाजी और गुलाल लगाकर खुशियां मनाई गई। एबीवीपी के छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक पुरी ने अपने समर्थकों और परिषद कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जश्न मनाया। यहां पूर्व अध्यक्ष प्रकाश कोठारी, यश वेदवाल, सोनू गोयल, अंकित बहुखंडी, रोहित क्षेत्री, ललित पंत, विशाल क्षेत्री आदि मौजूद रहे थे। वहीं, दूसरी ओर आजाद ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने भी संगठन संस्थापक अजय सिंह रावत की अगुवाई में जमकर जश्न मनाया। इस दौरान पुलिस बल मौके पर ही मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed