{"_id":"65ad71b166b220f0a40c3049","slug":"doiwala-city-is-in-a-state-of-euphoria-regarding-the-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-333861-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: राम भक्ति में डूबा डोईवाला नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: राम भक्ति में डूबा डोईवाला नगर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर डोईवाला नगर राममय है। मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। शोभायात्रा आयोजित की जा रही हैं। सोमवार को मंदिरों में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा पाठ, रामकथा और शोभायात्राएं आयोजित की जाएंगी। पंडित रमेश डंडरियाल और ईश्वरचंद अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल धर्मशाला परिसर स्थित मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान और सुंदरकांड का पाठ होगा। बॉबी शर्मा ने बताया कि शक्ति भवन मंदिर से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
कुड़कावाला स्थित लोधेश्वर शिव मंदिर में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा और हवन यज्ञ होगा। प्राचीन खेड़ा सिद्ध मंदिर हंसूवाला में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। भाजपा नेता संजीव सैनी ने बताया कि नुन्नावाला स्थित खेडा मंदिर में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ होगा। राजकुमार राज ने बताया कि लालतप्पड़ हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ होगा। प्रेमनगर बाजार, लच्छीवाला, माजरीग्रांट, मिल रोड डोईवाला कई मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे होंगे।