फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   District level sports competition organized on 18 December

Rishikesh News: विजेता छात्राें को किया सम्मानित

Wed, 20 Dec 2023 11:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
District level sports competition organized on 18 December
देहरादून में आयोजित खेल महाकुंभ 2023 के अंतर्गत 18 दिसंबर को आयोजित जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता (खो-खो) में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज ऋषिकेश के छात्राें को सम्मानित किया गया। छात्र अमजद खान, सागर पांडेय, हर्ष जायसवाल, रवि कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय परिवार का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ललित किशोर शर्मा ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी रविंद्र बहुगुणा, हेमलता महर, मोनिका कुनारे, मुकेश चौहान, मनोज कुमार, नीलम रावत, प्रतिभा जोशी सकलानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन






Iट्रांसपोर्ट नगर के लिए सीएम को भेजा ज्ञापनI

हिल ट्रक ट्रांसपोर्ट महासंघ ऋषिकेश (गढ़वाल क्षेत्र) की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर और पार्किंग की व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री के नाम डाक के माध्यम से ज्ञापन भेजा। महासंघ के अध्यक्ष कृष्णा बडोनी ने कहा कि ऋषिकेश से गढ़वाल और कुमाऊं के सात जिलों के लिए भारी वाहनों का संचालन होता है। लेकिन ट्रांसपोर्ट नगर न होने से वाहनों को चंद्रभागा नदी के किनारे पार्क करना पड़ता है। बरसात में चंद्रभागा नदी के उफान पर आने से वाहनों को सड़क के किनारे पार्क करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टर 2010 से ट्रांसपोर्ट नगर की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed