{"_id":"66e600e3d76496f47f002099","slug":"dispute-over-student-union-function-warning-of-lockout-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-501489-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: छात्रसंघ समारोह पर रार, तालाबंदी की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: छात्रसंघ समारोह पर रार, तालाबंदी की चेतावनी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेव सुमन विवि के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर में छात्रसंघ समारोह के आयोजन की अनुमति न मिलने पर पदाधिकारियों ने कड़ा आक्रोश जताया है। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि विवि प्रशासन ने समारोह की अनुमति नहीं दी तो 18 सितंबर से परिसर में तालाबंदी कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं काॅलेज प्रशासन का कहना है कि छात्रसंघ का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। ऐसे में अब समारोह की अनुमति नहीं दी जा सकती है।
पं. ललित मोहन शर्मा परिसर में समारोह के आयोजन पर छात्रसंघ व परिसर प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव व सचिव माधवेंद्र मिश्र ने शनिवार को प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि परिसर प्रशासन से अप्रैल माह में छात्रसंघ समारोह कराने की अनुमति मांगी थी। लेकिन तब परिसर प्रशासन ने परीक्षाओं की बात कह कर समारोह की अनुमति नहीं दी।
परीक्षाएं संपन्न होने के बाद सितंबर में जब समारोह की अनुमति मांगी गई तो परिसर प्रशासन छात्रसंघ का कार्यकाल पूर्ण होने की बात कह कर अनुमति नहीं दे रहा है। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में जब उच्च शिक्षा निदेशालय हल्द्वानी जाकर बात की गई तो कहा गया कि उक्त मामला विवि प्रशासन के अधिकार क्षेत्र का है।
विज्ञापन
छात्रसंघ पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि इस मामले में विवि व परिसर प्रशासन राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है। छात्रसंघ अध्यक्ष जाटव ने बताया कि वह एनएसयूआई से जुड़े हुए हैं, इसलिए समारोह को साजिशन रोका जा रहा है। कहा कि पिछले वर्ष भी छात्रसंघ समारोह अक्तूबर में आयोजित किया गया था। यहीं नहीं पिछले वर्ष तीन-तीन छात्रसंघ समारोह हुए थे। आरोप लगाया कि जानबूझकर हमें अनुमति नहीं दी जा रही है।
छात्र संघ 2023-24 का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो चुका है। वर्तमान में परिसर में आगामी छात्रसंघ चुनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में परिसर में शांति व्यवस्था को देखते हुए छात्रसंघ समारोह के आयोजन की अनुमति दिया जाना संभव नहीं है। - प्रो. एमएस रावत, परिसर निदेशक