फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Discussions Held on Preparations for 'Seva Jyoti Yatra'

Rishikesh News: सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा

Mon, 05 Oct 2026 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 05 Oct 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Discussions Held on Preparations for 'Seva Jyoti Yatra'
जौलीग्रांट। आगामी सात अक्तूबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में भाजपा की आयोजित होने वाली सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों के लिए भानियावाला में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यात्रा की व्यवस्थाओं और कार्यकर्ताओं को सौंपी जाने वाली जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। जिला प्रभारी स्वराज विद्वान ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा सेवा, समर्पण और संगठन की एकजुटता का संदेश देगी। जिसमें कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जुटकर यात्रा को सफल बनाने का काम करेंगे। सह प्रभारी अमन त्यागी ने कहा कि यात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम के लिए पूरी मेहनत करनी है। जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ जुटकर यात्रा को सफल बनाने में मदद करेंगे। दायित्वधारी सुभाष बड़थ्वाल ने कहा कि यात्रा की सफलता के लिए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाते हुए यात्रा में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करे। पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, पंकज शर्मा, रश्मि देवी, गीतांजलि रावत, सौरभ नौडियाल, वंदना स्वामी, दीवान सिंह रावत, मनीष क्षेत्री, आशीष बहुगुणा, प्रदीप नेगी, चंद्रभान पाल, विक्रम नेगी, मनोज काम्बोज, विनीत मनवाल, अरुण सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed