फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Discussion on student behavior and discipline

Rishikesh News: छात्र व्यवहार और अनुशासन पर मंथन

Wed, 31 Dec 2025 08:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 31 Dec 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
Discussion on student behavior and discipline
फोटो-
विज्ञापन

ऋषिकेश। श्यामपुर स्थित दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की ओर से छात्र अनुशासन एवं व्यवहार समस्याएं विषय पर एक दिवसीय पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला में क्षेत्र के सीबीएसई से संबद्ध विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, उप प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को छात्रों के व्यवहार को सकारात्मक तरीके से समझने और अनुशासन से जुड़ी चुनौतियों का प्रभावी समाधान निकालने के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि विद्यालयों में एक ऐसा माहौल बनाया जाए जहां छात्र खुद को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करें। यह पूरा एजेंडा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया था। इस मौके पर सीबीएसई देहरादून के संयुक्त निदेशक मनीष कुमार त्यागी, प्रधानाचार्या डॉ. तनुजा पोखरियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed