{"_id":"0cb6eda38c32306ca1513827f143ca26","slug":"direct-bus-service-for-shrinager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर के लिए सीधी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर के लिए सीधी बस सेवा
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Mon, 28 Dec 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थनगरी से श्रीनगर गढ़वाल जाने वाली सवारियों को दोपहर के बाद वाहन के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। परिवहन निगम ने श्रीनगर रूट के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। बस रोजाना शाम चार बजे बस अड्डे से श्रीनगर के लिए रवाना होगी। नई बस सेवा का लाभ रूट पर पड़ने वाले गांव की सवारियों को भी मिलेगा।
विज्ञापन
काफी समय से लोग श्रीनगर गढ़वाल के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग उठा रहे थे। इस पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय रोडवेज निगम प्रशासन ने बीते शनिवार से श्रीनगर के लिए 34 सीटर (166 व्हील बेस) नई बस सेवा शुरू की है। डिपो के सहायक महाप्रबंधक नेतराम ने बताया कि राज्य परिवहन निगम मुख्यालय के निर्देश पर श्रीनगर बस सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन
बस रोडवेज बस अड्डे से प्रतिदिन शाम चार बजे श्रीनगर के लिए चलेगी। रात्रि पड़ाव श्रीनगर में होगा। श्रीनगर से अगले दिन सुबह सात बजे बस ऋषिकेश के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ
रोडवेज बस अड्डे से श्रीनगर गढ़वाल के लिए सीधी बस सेवा का लाभ शिवपुरी, ब्यासी, कौड़ियाला, तीनधारा, देवप्रयाग, मलेथा, कीर्तिनगर रूट की सवारियों को भी मिलेगा। इन क्षेत्रों के अधिकांश लोग उपभोक्ता वस्तुएं और अन्य आवश्यक सामान की खरीददारी के लिए ऋषिकेश बाजार आते हैं।
प्रति यात्री किराया 173 रुपये
रोडवेज प्रशासन के मुुताबिक बस अड्डे से श्रीनगर गढ़वाल करीब 106 किमी दूर है, जिसका किराया प्रति यात्री 173 रुपये निर्धारित किया गया है। देवप्रयाग का किराया प्रति यात्री 114 रुपये है।