फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Devotees take a holy dip in the Ganges on Buddha Purnima

बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि

Tue, 17 May 2022 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Devotees take a holy dip in the Ganges on Buddha Purnima
बुद्ध पूर्णिमा पर तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा अर्चना और दान किया। कई जगह भंडारों का आयोजन भी किया। गंगा घाटों पर दिनभर स्नान का क्रम चलता रहा। शाम को लोगों ने गंगा आरती के दर्शन कर पतित पावनी मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा पर ऋषिकेश के गंगा घाटों पर ब्रह्ममुहूर्त में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचने लगे थे। दिन ढलने तक त्रिवेणी घाट, नाव घाट, 72 सीढ़ी घाट, भरत घाट, शत्रुघ्न घाट, पूर्णानंद घाट, स्वामी नारायण घाट, गीता भवन घाट, परमार्थ निकेतन घाट आदि घाटों पर श्रद्धालु स्नान करते रहे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने अपने इष्टदेव और मां गंगा की पूजा अर्चना की। जिसके बाद श्रद्धालुओं ने ब्रह्मणों और भिक्षुओं को वस्त्र, खाद्य पदार्थों और धन का दान का किया। इस दौरान गंगा घाटों और आश्रमों में भंडारों का आयोजन किया गया। शाम के परमार्थ निकेतन घाट, त्रिवेणी घाट, शत्रुघ्न घाट, पूर्णानंद घाट समेत विभिन्न घाटों पर गंगा आरती के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed