{"_id":"64765b9bf927a2e582060304","slug":"devotees-take-a-dip-of-faith-on-sue-darganga-dussehra-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1030-1182-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा दशहरा पावन पर्व के मौके पर ऋषिकेश, मुनिकीरेती, लक्ष्मण झूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों को दान देकर पुण्य कमाया। त्रिवेणीघाट में सुबह से ही श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचने लगे। वर्तमान में चारधाम यात्रा को लेकर अन्य प्रांतों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आए हुए हैं।
मंगलवार को गंगा के अवतरण दिवस पर सुबह से बड़ी संख्या में गंगा घाट और तटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दिन गंगा की विशेष आरती और दुग्धाभिषेक किया गया। मुनिकीरेती, लक्ष्मण झूला, स्वर्गाश्रम, त्रिवेणीघाट क्षेत्र में श्रद्धालु पहुंचे। गंगा घाट और तटों पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। त्रिवेणी घाट पार्किंग को चार पहिया वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया गया।
पार्किंग में बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन जब ज्यादा हो गए तो घाट रोड पर इन वाहनों को खड़ा करना पड़ा। इस दौरान देवडोली ने भी गंगा स्नान किया। देवडोली के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। वर्तमान में चारधाम जाने वाले तीर्थ यात्रियों ने भी गंगा में स्नान करने के बाद तीर्थ यात्री चारधाम के लिए हुए। इस अवसर पर गंगा को पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने जरुरतमंदों को दान दक्षिणा देकर भोजन करवाया। जगह जगह पर शरबत वितरण किए। साथ ही की सुख समृद्धि के लिए मां गंगा से प्रार्थना की।