{"_id":"6a078c795bb4b99929092daf","slug":"devotees-are-preserving-old-traditions-in-the-transit-camp-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-972603-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ट्रांजिट कैंप में पुरानी परंपराएं संजो रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ट्रांजिट कैंप में पुरानी परंपराएं संजो रहे श्रद्धालु
Sat, 16 May 2026 02:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 16 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ट्रांजिट कैंप इन दिनों केवल चारधाम यात्रियों का पड़ाव नहीं, बल्कि भारतीय परंपराओं और ग्रामीण संस्कृति का जीवंत दृश्य बन गया है। यहां बाहरी राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु आधुनिक भागदौड़ से दूर अपने पुराने रीति-रिवाजों और पारिवारिक परंपराओं को संजोए नजर आ रहे हैं।
कैंप परिसर में कहीं लकड़ी के चूल्हे जल रहे हैं तो कहीं कोयले की धीमी आंच पर रोटियां सिक रही हैं। यहां तीर्थयात्री पारंपरिक तरीके से भोजन बनाने में जुटे हैं, भोजन बनने के बाद श्रद्धालु गांवों की तरह पंक्तियों में बैठकर एक साथ खाना खा रहे हैं। यह दृश्य यात्रियों को अपने घर और गांव की याद दिला रहा है।
राजस्थान और मध्यप्रदेश से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि चारधाम यात्रा उनके लिए केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि संस्कृति और परिवार को साथ जोड़ने का अवसर भी है। वर्षों से वे यात्रा के दौरान अपने साथ राशन लेकर चलते हैं और हर पड़ाव पर सामूहिक रूप से भोजन बनाते हैं।
विज्ञापन
उनका मानना है कि इस परंपरा से आपसी प्रेम बढ़ता है और यात्रा का आनंद कई गुना बढ़ जाता है। श्रद्धालुओं का कहना है कि लकड़ी और कोयले पर बने भोजन का स्वाद अलग ही होता है। कोयले की आंच पर सिकी रोटियां उन्हें गांव की मिट्टी और पुराने दिनों की याद दिलाती हैं।
यही कारण है कि आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद वे आज भी पारंपरिक तरीके को अपनाना पसंद करते हैं। ट्रांजिट कैंप में इन दिनों भक्ति के साथ संस्कृति की भी खूबसूरत झलक देखने को मिल रही है। कहीं भजन गूंज रहे हैं तो कहीं परिवार एक साथ बैठकर अगले पड़ाव की तैयारी कर रहे हैं। बदलते मौसम को देखते हुए श्रद्धालु गर्म कपड़े और बरसाती की खरीदारी करते भी नजर आए, ताकि आगे की कठिन पहाड़ी यात्रा सुरक्षित और आरामदायक बनी रहे।