फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Devdhamon caravan of pilgrims heading

देवधामों की ओर बढ़ रहा तीर्थयात्रियों का कारवां

Sun, 29 May 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sun, 29 May 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Devdhamon caravan of pilgrims heading
चारधाम यात्रा - फोटो : AmarUjala

वर्ष 2013 में दैवी आपदा के बाद मंद पड़ी चारधाम यात्रा ने वर्ष 2016 में रफ्तार पकड़ी है। देवधामों के प्रति श्रद्घालुओं में फिर से जगी आस्था ही है कि 21 दिन में बदरीनाथ दो लाख से अधिक और केदारनाथ सवा लाख से अधिक श्रद्घालु दर्शन को पहुंच चुके हैं। जबकि बीते वर्ष पूरे यात्रा सीजन में बदरीनाथ 3,66,455 और केदारनाथ 1,54,355 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए थे।

विज्ञापन


उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्घ चारधाम यात्रा का आगाज सात मई को हुआ था, तब से देवधामों के दर्शन के लिए गुजरात, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, यूपी, दिल्ली, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, हैदराबाद से श्रद्घालु चारधाम यात्रा के प्रवेशद्वार तीर्थनगरी का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन


बीटीसी परिसर श्रद्घालुओं से पटा पड़ा है। यह चहल पहल दो साल बाद देखने को मिली है। दरअसल वर्ष 2013 में केदारघाटी में जल प्रलय से हुई भीषण तबाही के खौफ से बाहरी प्रांतों के श्रद्घालुओं ने उत्तराखंड का रुख नहीं किया। अब फिर से श्रद्घालुओं में आस्था जगी और उनका काफिला लगातार देवधाम की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा प्रशासन संगठन के व्यैक्त्तिक सहायक एके श्रीवास्तव ने बताया कि  सात मई से 27 मई तक बदरीनाथ 212325, केदारनाथ 119256, गंगोत्री 120562 और यमुनोत्री धाम के दर्शन करने वाले श्रद्घालुओं की संख्या 78,894 पहुंच चुकी है। वर्ष 2015 में पूरे यात्रा सीजन में यात्रियों की कुल संख्या 8,72,529 थी, इस बार 20 दिन में 5,37,945 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed