{"_id":"61254da48ebc3e7a1117ccd6","slug":"devasthanam-board-will-end-if-congress-comes-to-power-garima-rishikesh-news-drn3883912184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो खत्म होगा देवस्थानम बोर्ड- गरिमा दसौनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो खत्म होगा देवस्थानम बोर्ड- गरिमा दसौनी
विज्ञापन
देहरादून रोड स्थित एक वेडिंग प्वांइट में प्रेसवार्ता करते कांग्रेसी।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। कांग्रेस की मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो सबसे पहले देवस्थानम बोर्ड भंग होगा। पुरानी पेंशन को लागू किया जाएगा, चतुर्थ श्रेणी के पदों पर स्थाई भर्ती होगी। भाजपा सरकार ने कई जन विरोधी फैसले लिए हैं, जिससे जनता परेशान हो रही है।
देहरादून रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में गरिमा दसौनी ने कहा कि साढ़े चार साल में भाजपा सरकार ने कई जन विरोधी फैसले लिए। भाजपा ने घर-घर मोबाइल वैन से शराब बंटवाने का काम किया। 120 से अधिक शराब की दुकानें खुलवाई। तीर्थनगरी में एक मंत्री के दबाव में शराब का ठेका खुलवाया गया। उन्होंने कहा कि संजय झील का राजनीतिकरण हो रहा है, इस झील को लेकर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल और मेयर अनिता ममगाईं श्रेय लेने की होड़ में लगे हैं। साढ़े 14 साल में संजय झील को लेकर कोई काम नहीं किया गया। दो साल से पंडा पुरोहित अलग-अलग स्थानों पर देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। यदि सरकार की मंशा साफ होती तो एकदम देवस्थानम बोर्ड को भंग कर देती। देवस्थानम बोर्ड को लेकर एक कमेटी बनाई जा रही है, कमेटी की रिपोर्ट क्या होगी यह सबको पता है। जिला विकास प्राधिकरण का गठन कर पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों के शोषण जरिया बनाया गया है। प्रेसवार्ता में पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, राजपाल खरोला, जयेंद्र रमोला, महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय, विजयपाल रावत, दुर्गा, डॉ.केएस राणा, विक्रम भंडारी, मनीष शर्मा आदि थे।
विस अध्यक्ष गरिमा का किया उल्लंघन
गरिमा दसौनी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के पद की एक गरिमा होती है। संबंधित विधायक का आचरण पद के अनुरूप ही होता है। लेकिन जिस दिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आए थे, उस दिन विधानसभा अध्यक्ष ने डांसकर और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाकर गरिमा के विरुद्ध काम किया है। विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष का भी विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल दुरुपयोग कर रहे हैं।