फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Dev dolies will arrive in Tirthanagri on 26 April

27 अप्रैल को होगा देव डोलियों का हरिद्वार में पुण्य स्नान

Mon, 12 Oct 2020 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Dev dolies will arrive in Tirthanagri on 26 April
ढालवाला के एक होटल में देवडोलियों के स्नान पर बैठक करते श्री देव भूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभ? - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। श्री देव भूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभायात्रा समिति की ओर से महाकुंभ मेला 2021 में देव डोलियों की दिव्य पुण्य स्नान को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

रविवार को ढालवाला के एक होटल में कार्यक्रम में केंद्रीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार के मोहन सिंह रावत, गांववासी ने कहा कि चैत माह की पूर्णिमा 27 अप्रैल 2021 को समिति देव डोलियों का दिव्य पुण्य स्नान हरिद्वार में कराएगी। यात्रा की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को गढ़वाल के टिहरी, पौडी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, विकासनगर व देहरादून से सभी देव डोलिया, निजा, निशान के साथ ऋषिकेश में एकत्रित होंगे, जहां से नगर में शोभायात्रा के बाद सभी देव डोलिया रात्रि विश्राम के लिए हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगी। 27 अप्रैल को हरिद्वार में नगर शोभायात्रा के बाद दिव्य पुण्य स्थान पर स्नान होगा। कोरोना की स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है।

समिति के प्रवक्ता डॉ. धीरेंद्र रांगड़ ने कहा कि कुंभ स्नान के लिए गढ़वाल, कुमाऊं व हिमाचल प्रदेश से देवडोली और छतोलियों का आगमन होगा, जिसके लिए समिति ने पूरे उत्तराखंड के देवी, देवताओं के स्थानों में संपर्क अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। 26 अक्टूबर को समिति का एक प्रतिनिधिमंडल बदरीनाथ जी के ध्वज को आमंत्रित करने बदरीनाथ धाम को प्रस्थान करेगा। बैठक में बंशीधर पोखरियाल, आशाराम व्यास, गजेंद्र कंडियाल, संजय शास्त्री, सुरेंद्र सिंह कैंतुरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed