फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Dengue sting is becoming uncontrollable in

Rishikesh News: अस्पताल में भर्ती डेंगू के आठ मरीज, 50 के रिपोर्ट का इंतजार

Mon, 28 Aug 2023 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dengue sting is becoming uncontrollable in
मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका के चलते केवल इमरजेंसी ऑपरेशन हो रहे
विज्ञापन

प्लेटलेट्स की संख्या गिरी तो रेफर करना ही एक मात्र विकल्प

पछवादून क्षेत्र में डेंगू का डंक बेकाबू होता जा रहा है। उप जिला अस्पताल में आठ डेंगू संक्रमित और दो संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। वहीं करीब 50 लोगों के सैंपल एलाइजा जांच के लिए देहरादून भेजे गए हैं। डेंगू पीड़ितों को फिलहाल लक्षणों के आधार पर उपचार दिया जा रहा है, लेकिन अगर मरीजों के खून में प्लेटलेट्स की संख्या कम होती है तो अस्पताल के पास उनको रेफर करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
रविवार को उप जिला अस्पताल में पड़ताल के दौरान डेंगू के उपचार के दावों की खोखली हकीकत सामने आई। अस्पताल में सबसे अधिक संख्या बुखार के मरीजों की पाई गई। सर्जिकल वार्ड समेत तीनों वार्डों में डेंगू के मरीज भर्ती मिले। इनमें से आठ डेंगू पॉजिटिव और दो संदिग्ध मरीज हैं। मरीजों ने बताया कि उनको बुखार और कमजोरी की दवा दी जा रही है।
विज्ञापन

कुछ मरीजों को ड्रिप भी लगी थी। मरीजों ने बताया कि उनको उल्टी और मितली आने की समस्या थी। शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए चिकित्सक ने स्वास्थ्यकर्मियों को ड्रिप लगाने के लिए कहा था। इस दौरान कुछ डेंगू के मरीजों के रेफर होने की बात भी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ करने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि अस्पताल में ब्लड बैंक न होने से प्लेटलेट्स यूनिट भी उपलब्ध नहीं है। बताया कि डेंगू के मरीजों को गंभीर हालत में प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत होती है। प्लेटलेट्स उपलब्ध न होने के चलते गंभीर मरीजों को रेफर कर दिया जाता है।


ऑपरेशन का इंतजार हुआ लंबा

सभी वार्डों में डेंगू के मरीज भर्ती हैं। वहीं मरीजों की संख्या आगे और बढ़ने के आसार हैं। यही कारण है अस्पताल प्रशासन अब आपातकालीन मामलों में ही ऑपरेशन के मरीज भर्ती कर रहा है। जिन मरीजों में ऑपरेशन की अवधि बढ़ाने की गुंजाइश है, उनको इंतजार करने लिए कहा जा रहा है।



पहले छह बेड का बनाया था डेंगू आइसोलेशन वार्ड

अस्पताल में पहले छह बेड का डेंगू आइसोलेशन वार्ड बनाया गया था, लेकिन अब सभी वार्डों में बुखार के मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या डेंगू पॉजिटिव और संदिग्ध मरीजों की है। अभी 50 मरीजों की एलाइजा रिपोर्ट आनी है। ऐसे में डेंगू के मरीजों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed