फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Dengue larvae found at 18 places in the survey

सर्वे में 18 स्थानों पर मिला डेंगू का लार्वा

Fri, 30 Aug 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Dengue larvae found at 18 places in the survey
वाल्मीकि नगर में डेंगू की जांच के लिए रक्त का सैंपल लेते एम्स के मेडिकल के छात्र - फोटो : RISHIKESH
एम्स के डॉक्टरों और आशा कार्यकत्रियों ने बृहस्पतिवार को बाल्मीकि बस्ती का सर्वे किया। सर्वे के दौरान बस्ती में 18 स्थानों पर डेंगू का लार्वा पाया गया। आशा सुपरवाइजर एसएस यादव के मुताबिक लार्वा को नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

बस्ती के निरीक्षण के दौरान टीम ने घरों में जाकर फ्रिज, कूलर आदि का निरीक्षण किया। लोगों को कूलर और घर के आस पास पानी इकट्ठा न रखने की नसीहत दी गई। उन्हें पूरी बांह के कपड़े पहनने की सलाह दी गई। यादव के मुताबिक डेंगू का लार्वा का मिलना चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों की बुखार की शिकायत है, उनका चेकअप कर डॉक्टर दवाईयां भी दे रहे हैं। जरूरत पड़ने पर मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

सर्वे टीम में एम्स से राहुल गिल, प्रकाश चंदोला, नवीन मोहन, डॉ संतोष कुमार के साथ ही आशा फेसिलिलेटर सरस्वती रावत, सुमित्रा पंत, सरस्वती रौतेला, सोनम, गीता, हुकुमो रानी, आभा रानी, मधु मित्तल, बबिता शर्मा, सरोजिनी चौहान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साफ सफाई और फॉगिंग की मांग
डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला के पूर्व सभासद विजय बख्शी ने नगर पालिका डोईवाला के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर क्षेत्र में फैल रहे डेंगू की रोकथाम के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर काम करने की मांग की। अवगत कराया कि शहरी क्षेत्र डोईवाला में तमाम लोग डेंगू का शिकार हो चुके हैं। पालिका स्तर पर रोकथाम के लिए पर्याप्त साफ सफाई और नियमित फॉगिंग की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed