Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Demonstration on toll barrier, now pass will be made for three months

Rishikesh News: टोल बैरियर पर किया प्रदर्शन, अब तीन माह का बनेगा पास

Sat, 03 Dec 2022 07:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Demonstration on toll barrier, now pass will be made for three months
स्थानीय लोगों की दिक्कतों के निदान के लिए संयुक्त किसान मोर्चा और जनप्रतिनिधियों ने टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। टोल संचालकों ने बातचीत कर स्थानीय लोगों को आवाजाही के लिए तीन माह का पास देने का आश्वासन दिया। लोगों ने टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर लोगों को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। शुक्रवार को समस्याओं के निदान की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने टोल प्लाजा पहुंचकर समस्याओं के निदान की मांग रखी। भाकियू टिकैत ग्रुप के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र खालसा ने कहा कि टोल प्लाजा के संचालन के लिए नई कंपनी को जबसे जिम्मेदारी मिली है, तभी से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका के सभासद गौरव मल्होत्रा ने कहा कि टोल पर तैनात बाहरी क्षेत्रों से आए कर्मचारी पास और पहचान बताने के बाद भी स्थानीय लोगों से अभद्रता करते हैं। किसान सभा के जाहिद अंजुम ने कहा कि नेशनल हाईवे बनाने के लिए किसानों ने अपनी जमीन सरकार को दी है। टोल संचालकों को स्थानीय लोगों की समस्याओं को समझना चाहिए। किसान नेता उमेद वोरा, विजय बख्शी और पूर्व प्रधान इंद्रजीत सिंह ने कहा कि स्थानीय लोगों से टकराव न हो इसके लिए उचित व्यवस्था टोल प्लाजा पर बनानी चाहिए। प्रदर्शन में अधिवक्ता सुरेंद्र राणा, भारतभूषण कौशल, विजय बख्शी, गुरदीप सिंह, उस्मान अली, राहुल सैनी, सावन राठौर और स्वतंत्र बिष्ट शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed