फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Demonstration held when damaged irrigation canal was not repaired

Rishikesh News: क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर की मरम्मत नहीं होने पर किया प्रदर्शन

Mon, 19 May 2025 07:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
Demonstration held when damaged irrigation canal was not repaired
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डोईवाला। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के किसानों ने मारखम ग्रांट के बुल्लावाला-झबरावाला में राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र से होकर आ रही सिंचाई की क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत नहीं होने पर आक्रोश जताया। प्रदर्शन करते हुए कहा कि पार्क प्रशासन नहर मरम्मत नहीं करने दे रहा है, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है।

सोमवार को भाकियू टिकैत ग्रुप के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा के नेतृत्व में किसान तहसील मुख्यालय पहुंचे और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया। कहा कि राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र से होकर आ रही सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त होने के कारण किसानों को सिंचाई संबंधित दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। बताया कि बारिश में अक्सर नहर क्षतिग्रस्त हो जाती है। पार्क प्रशासन नहर मरम्मत की अनुमति नहीं दे रहा है। किसानों के खेतों में सिंचाई नहीं होने से फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने पार्क निदेशक को नहर मरम्मत कराने की अनुमति देने के लिए आदेश देने का अनुरोध एसडीएम से किया। इस दौरान विजय बख्शी, परमादत्त, अनूप कुमार, मुकेश नौटियाल, सरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed