फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Demonstration against Salman Khurshid

विहिप ने फूंका कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का पूतला

Sat, 13 Nov 2021 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against Salman Khurshid
डोईवाला। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हिंदुओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को प्रदर्शन कर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का पुतला जलाया। कहा कि हिंदू भावनाओं को अपमान किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रखंड मंत्री सतबीर सिंह मखलोगा और सह मंत्री अभिषेक चौहान के नेतृत्व में विहिप के तमाम कार्यकर्ता भानियावाला थानो रोड पर एकत्रित हुए। विहिप कार्याकर्ताओं ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का पुतला जलाकर विरोध किया। प्रखंड मंत्री सतबीर सिंह मखलोगा ने कहा कि हिंदुओं के लिए सलमान खुर्शीद मानसिक रूप से दीवालिया हो गए हैं। सरकार से मांग है कि खुर्शीद की पुस्तक पर प्रतिबंध लगाते हुए दंडात्मक कार्रवाई की जाए। कहा कि हिंदुओं का अपमान करने वालों को बरदाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रखंड अध्यक्ष गोपाल बिष्ट, खंड अध्यक्ष महिपाल कृषाली, नगर अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, दीनदयाल रौथाण, गुड्डू मिश्रा, विनित मनवाल, राजेश भट्ट, बीरभान सिंह रावत, सुखदेव चौहान, ईश्वर रौथाण, मनवर नेगी, ललित बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed