फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Demand to set up Aadhaar camp in Shyampur area

Rishikesh News: श्यामपुर क्षेत्र में आधार कैंप लगाने की मांग

Tue, 02 Sep 2025 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
Demand to set up Aadhaar camp in Shyampur area
श्यामपुर। ग्राम पंचायत श्यामपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आधार केंद्र न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान ने मंगलवार को एसडीएम और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द आधार कैंप लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि श्यामपुर, हरिपुरकलां, छिद्दरवाला, गुमानीवाला, असेना, सिराई, रायवाला, साहबनगर, गढ़ी, खदरी खड़क माफ, खेरी कला-खुर्द, भट्टूवाला, गोहरीमाफी, प्रतापनगर और खांड गांव में आधार सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। वर्तमान में हाईस्कूल के फॉर्म भरने और बच्चों के आधार अपडेट के लिए ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं राशन कार्ड में बायोमीट्रिक अनिवार्य होने से आधार में त्रुटि वाले लोगों को बिना राशन लौटना पड़ रहा है। बीना चौहान ने छिद्दरवाला, रायवाला और श्यामपुर क्षेत्र में शीघ्र आधार कैंप स्थापित करने की मांग की, ताकि ग्रामीणों को आवश्यक सेवाओं और स्कूल संबंधी कार्यों में राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed