{"_id":"687aa0bb87495fa0710ebd2c","slug":"demand-to-provide-jcb-during-elections-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-742133-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: चुनाव के दौरान जेसीबी उपलब्ध करवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: चुनाव के दौरान जेसीबी उपलब्ध करवाने की मांग
Sat, 19 Jul 2025 01:00 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड की 10 ग्रामीण सड़कें चुनाव से पहले या फिर चुनाव के बाद बंद रह सकती हैं। चुनाव के दौरान यातायात सुचारू रखने के लिए खंड विकास अधिकारी यमकेश्वर ने एसडीएम यमकेश्वर को पत्र लिखा है। अवगत कराया है कि विकासखंड के 10 पोलिंग बूथों के बरसात के दौरान सड़क मार्ग अवरुद्ध होने की आशंका है, जिसके चलते पोलिंग पार्टियां को बूथों तक आने-जाने में व्यवधान हो सकता है। सड़क सुचारू रखने के लिए जेसीबी उपलब्ध होना अनिवार्य है। इनमें ढुंगाधार मोटर मार्ग, तिमली-अकरा मोटर मार्ग, डांगी मोटर मार्ग, दिवोगी मोटर मार्ग, घाईखाल मोटर मार्ग, नौडखाल नांद मोटरमार्ग, दिउली धमांद मोटरमार्ग, गुमाल गांव चुब्याणी मोटरमार्ग, सीला मोटर मार्ग, अवई-गुंडी मोटर मार्ग आदि शामिल हैं।
विज्ञापन