{"_id":"6828f0c9dd96b5d4df045a17","slug":"demand-to-open-the-universitys-examination-portal-rishikesh-news-c-5-1-drn1013-693131-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: विश्वविद्यालय का परीक्षा पोर्टल खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: विश्वविद्यालय का परीक्षा पोर्टल खोलने की मांग
विज्ञापन
पं. ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर में परीक्षा फार्म भरे जाने की तिथि बढ़ाने के लिए एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने परिसर के निदेशक प्रो. एमएस रावत का घेराव कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। समस्या का समाधान नहीं होने पर विवि परिसर में तालाबंदी की चेतावनी दी।
छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने कहा कि विवि परिसर में छात्र-छात्राओं की ओर से अभी तक परीक्षा फॉर्म नहीं भरा गया है। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा शुरू कर दी गई है। परीक्षा फॉर्म न भरने की वजह से छात्र-छात्राओं को परीक्षा से बाहर कर दिया गया है। छात्रसंघ अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा में बाहर हुए छात्रों के भविष्य के साथ विवि प्रशासन खिलवाड़ कर रहा है। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द पोर्टल को खोला जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में छात्र नेता मानसी सती, पीयूष गुप्ता, बॉबी, आशीष, कार्तिक कुशवाहा, जतिन, मयंक, सुजल, दीपक आदि शामिल रहे।