{"_id":"60ca4a828ebc3e322f27ff9e","slug":"demand-from-tourism-minister-to-open-chardham-yatra-rishikesh-news-drn381787470","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन मंत्री से की चारधाम यात्रा को खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन मंत्री से की चारधाम यात्रा को खोलने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। उत्तराखंड परिवहन महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में प्रदेश के पर्यटन तीर्थाटन एवं सांस्कृतिक मंत्री सतपाल महाराज से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पर्यटन मंत्री से चारधाम यात्रा को खोलने और परिवहन व्यवसायियों का कोरोनाकाल का दो वर्ष का टैक्स माफ करने की मांग को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
महासंघ पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश की रीड चारधाम यात्रा है। बीते दो वर्ष से चारधाम यात्रा का संचालन न होने के कारण परिवहन व्यवसायी आर्थिक मंदी की मार झेल रहे हैं। चारधाम यात्रा का संचालन नहीं होता है तो समस्त परिवहन एवं पर्यटन व्यवसाय भूखमरी के कगार पर आ जायेंगे। कहा वर्ष 2013 में आई केदारनाथ आपदा के दौरान वाहन स्वामियों का तत्कालीन सरकार ने दो वर्ष का टैक्स माफ किया था, इसीलिए परिवहन व्यवसाय इस सरकार से भी अपेक्षा करते हैं कि कोरोना के कारण आयी आपदा को देखते हुए समस्त वाहन स्वामियों का दो वर्ष का टैक्स माफ और आयु सीमा विस्तार किया जाए। जिसपर पर्यटन मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि बृहस्पतिवार को होने वाली बैठक में उपरोक्त समस्त मांगों को रखा जाएगा। और इस पर गंभीरता पूर्वक विचार कर हल निकाला जाएगा।
इस मौके पर महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय, टीजीएमओ के उपाध्यक्ष यशपाल राणा, संचालक बलवीर सिंह रौतेला, यातायात एवं पर्यटन विकास सहकारी संघ के उपाध्यक्ष नवीनचंद रमोला, संयुक्त रोटेशन के प्रभारी मदन कोठारी, ऋषिकेश डीलक्स टैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत ढंग शामिल थे।