फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Deliberations Held on the Future of Medical Libraries at SRHU

Rishikesh News: एसआरएचयू में मेडिकल लाइब्रेरी के भविष्य पर हुआ मंथन

Thu, 01 Oct 2026 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 01 Oct 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Deliberations Held on the Future of Medical Libraries at SRHU
जौलीग्रांट। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के लाइब्रेरी सिस्टम ने वोल्टर्स क्लूवर के सहयोग से बेस्ट प्रैक्टिसेज इन हेल्थ साइंसेज लाइब्रेरीज: बिल्डिंग फ्यूचर रेडी नॉलेज इकोसिस्टम, विषय पर एक दिवसीय राउंड टेबल चर्चा आयोजित की। मुख्य अतिथि एसआरएचयू के कुलपति डॉ. प्रसाद ए. वाडेगांवकर ने कहा कि मेडिकल लाइब्रेरी को नई तकनीकों, डिजिटल संसाधनों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और बदलती यूजर जरूरतों के अनुसार अपडेट होना जरूरी है। इससे छात्रों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। प्रति-कुलपति डॉ. एके देवरारी ने कहा कि मेडिकल लाइब्रेरी की भूमिका अब किताबों तक सीमित नहीं है। यह शिक्षण, शोध, क्लीनिकल प्रैक्टिस और साक्ष्य-आधारित निर्णय लेने में भी महत्वपूर्ण है। लाइब्रेरी अध्यक्ष व समन्वयक योगेंद्र सिंह ने हेल्थ साइंसेज लाइब्रेरी को मजबूत बनाने के लिए सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान को जरूरी बताया। चर्चा में एम्स, आईआईएसईआर, आईआईटी सहित सरकारी और निजी संस्थानों के 17 मेडिकल लाइब्रेरियन व विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। इस दौरान डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ई-रिसोर्सेज, रिसर्च सपोर्ट, यूजर-सेंट्रिक सेवाएं, रिसोर्स शेयरिंग और लाइब्रेरी प्रबंधन के नए मॉडल पर विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed