{"_id":"5793d2644f1c1ba07cc4c440","slug":"delhi-will-be-50-km","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 किमी दूर हो जाएगी दिल्ली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 किमी दूर हो जाएगी दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sun, 24 Jul 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा चलते हाईवे पर मेरठ दिल्ली रूट का यातायात बंद होने से ऋषिकेश से दिल्ली की दूरी 50 किलोमीटर बढ़ जाएगी। सोमवार से रूट डायवर्ट होने की संभावना है। दूरी बढ़ने पर दिल्ली रुट पर सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त किराया देना होगा।
विज्ञापन
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में 25 जुलाई से कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। कांवडियों की भीड़ के चलते हाईवे पर यातायात बाधित नहीं हो, इसके लिए सोमवार से एक अगस्त तक मेरठ-दिल्ली रूट पर यातायात बंद होने की संभावना है।
विज्ञापन
मेरठ-दिल्ली रूट बंद होने से ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाली रोडवेज डिपो की बसें चीला-नजीबाबाद वाया बिजनौर से होकर जाएंगी, जिससे दिल्ली की दूरी करीब 50 किमी बढ़ जाएगी। रोडवेज डिपो के क्षेत्रीय सहायक महाप्रबंधक नेतराम ने बताया कि फिलहाल नए रूट के लिए मुख्यालय से आदेश नहीं आया है। रूट परिवर्तित होने पर ऋषिकेश से दिल्ली की दूरी बढ़ने पर प्रति यात्री किराए में भी इजाफा होगा। साधारण बस का किराया 255 रुपये है तो बढ़कर 285 हो जाएगा।
विज्ञापन