फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Delhi tourist's body found at Sai Ghat

साईं घाट पर मिला दिल्ली के पर्यटक का शव

Wed, 09 Mar 2022 09:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 09:01 PM IST
विज्ञापन
Delhi tourist's body found at Sai Ghat
फूलचट्टी के पास सेल्फी लेने के दौरान गंगा में बहे दिल्ली के पर्यटक का शव पुलिस ने साईं घाट से बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोर्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है।
विज्ञापन

बुधवार शाम को कोतवाली पुलिस को साईं घाट के पास एक शव के किनारे लगने की सूचना मिली। शव के पास से मिले दस्तावेज के आधार पर मृतक की पहचान हेमंत (19) पुत्र नरेश भट्टी, उत्तमनगर, दिल्ली के रूप में हुई। बीती 2 मार्च को हेमंत फूलचट्टी के पास सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से गंगा में डूब गया था। एसडीआरएफ टीम युवक की तलाश में जुटी थी। लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चला। कोतवाली उपनरीक्षक शिवप्रसाद डबराल ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है। मृत के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed