{"_id":"61bce8c84223c97faf464bca","slug":"delhi-s-missing-youth-jumps-into-the-ganges-rishikesh-news-drn39906664","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के लापता युवक ने गंगा में लगाई छलांग, गाइड ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के लापता युवक ने गंगा में लगाई छलांग, गाइड ने बचाई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। दिल्ली से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक ने रामझूूला के पास गंगा में छलांग लगा दी। लोगों का शोर सुन एक राफ्टिंग गाइड युवक को बचाने के लिए गंगा में कूद गया। कड़ी मशक्कत के बाद राफ्टिंग गाइड युवक को सकुशल बचाने में कामयाब रहा। पुलिस ने युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
बृहस्पतिवार देर शाम को आत्महत्या के इरादे से नोएडा से लापता हुए दिल्ली का एक युवक दर्शन महाविद्यालय के पास से गंगा में कूद गया। युवक को गंगा में बहते देख गंगा तटों के आसपास मौजूद लोगों की चीख पुकार मच गई। इस बीच राफ्टिंग गाइड पंकज कुमार ने गंगा में छलांग लगा दी और गंगा की उफनती लहरों से युवक को बाहर निकाल लाए। कुछ देर बाद युवक को होश आ गया। जल पुलिस की सूचना पर कैलास गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। कैलास गेट चौकी प्रभारी योगेश पांडेय ने बताया कि युवक की पहचान प्रमोद कुमार (32) पुत्र अजय पाल निवासी ग्राम करावल नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। जब युवक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर जानकारी जुटाई गई तो पता चला वह बीती 12 दिसंबर से निठारी सेक्टर 21, नोएडा, उत्तरप्रदेश से लापता चल रहा था। परिजनों ने स्थानीय थाने में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान नजर आ रहा था, लेकिन उसके लापता होने का सही कारण पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि सूचना के बाद देर रात युवक का भाई और अन्य परिजन चौकी पहुंच गए। युवक को परिजनों सौंप दिया गया।