{"_id":"56ef04504f1c1bcc26f15716","slug":"delhi-passenger-come-at-platform-no-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफार्म एक पर आएगी दिल्ली पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफार्म एक पर आएगी दिल्ली पैसेंजर
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Mon, 21 Mar 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से तड़के निर्धारित समय चार बजकर 20 मिनट पर स्थानीय स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर आने वाली पैसेंजर ट्रेन तीन अप्रैल तक प्लेटफार्म नंबर एक पर आएगी। तीन नंबर ट्रैक ब्लॉक होने के कारण नई व्यवस्था रविवार से प्रभावी हो गई है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर तीन नंबर ट्रैक की करीब 420 मीटर लंबी खराब पटरी को बदलने और समुचित रख रखाव के लिए मंडल कार्यालय मुरादाबाद ने रविवार से पखवाड़ा भर के लिए ब्लॉक कर दिया है। ब्लॉक होने के चलते तीन नंबर ट्रैक पर आने वाली दिल्ली पैसेंजर प्लेटफार्म नंबर एक के ट्रैक पर आएगी। स्टेशन मास्टर मनोज सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ट्रैक नंबर तीन के जमीन में धंसने और काफी पुराना होने से संभावित हादसे की आशंका बनी थी। तीन नंबर ट्रैक तीन अप्रैल तक ब्लॉक रहेगा। ब्लॉक से रेल सेवा प्रभावित नहीं होगी। सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर आएंगी और जाएंगी।
विज्ञापन
बुकिंग क्लर्क की तैनाती
रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से रिक्त चल रहे वाणिज्यिक क्लर्क के पद पर तैनाती हो गई है। कासरों से स्थानांतरित राकेश सेमवाल ने पदभार ग्रहण कर लिया है। अभी तक अस्थायी कर्मी से कार्य लिया जा रहा था। वाणिज्यिक क्लर्क नहीं होने से धार्मिक और स्नान पर्व में यात्रियों की भीड़ उमड़ने पर सामान्य टिकट काउंटर में अव्यवस्था रहती थी। अब इस समस्या से निजात मिलेगी।