Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Dehradun Airport should be named after Veer Gabbar Singh Negi.

Rishikesh News: वीर गब्बर सिंह नेगी के नाम पर हो दून एयरपोर्ट का नाम

Sat, 27 Dec 2025 07:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Airport should be named after Veer Gabbar Singh Negi.
उत्तराखंड पूर्व सैनिक संगठन के कार्यक्रम का शुभारंभ करते विधायक: संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जौलीग्रांट। विस्थापित क्षेत्र अठूरवाला में उत्तराखंड पूर्व सैनिक एवं अर्द्ध सैनिक संगठन का 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें पूर्व सैनिकों, बलिदानियों के परिजनों और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने वीर गब्बर सिंह नेगी के नाम पर दून एयरपोर्ट का नाम करने की मांग की।
कार्यक्रम का शुभारंभ डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया। विधायक ने 18 वीर नारियों और बलिदानियों के परिजनों को सम्मानित करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों की लंबे समय से मांग है कि डोईवाला में सैनिकों और पूर्व सैनिकों के परिजनों के लिए एक विश्राम गृह बनाया जाए। जिसके लिए डोईवाला में जमीन तलाशकर पूर्व सैनिकों की मांग पर विश्राम गृह बनाया जाएगा। इससे गढ़वाल और दूर दराज से इलाज, परीक्षा आदि देने के लिए आने वाले लोगों और युवाओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कमांडर (सेनि) एसएस मथारू ने कहा कि लगभग हर प्रदेश में वहां के बलिदानियों के नाम पर एयरपोर्ट का नाम है। इसलिए प्रथम विश्व युद्ध में भाग लेने वाले वीर गब्बर सिंह नेगी के नाम पर दून एयरपोर्ट का नाम होना चाहिए। इस पर सभी पूर्व सैनिक सहमत हैं। वहीं जल्द ही विश्राम गृह एयरपोर्ट के आसपास बनाया जाना चाहिए। इस अवसर पर कैप्टन (सेनि) आनंद सिंह राणा, दीवान सिंह रावत, राकेश जोशी, महेश चमोली, सभासद प्रदीप नेगी जेटली, संदीप नेगी, सुधीर रतूड़ी, डीडी तिवारी, कैलाश चंद सती, बीरेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह, खुशहाल सिंह रावत, प्रशांत रावत, योगेश पुंडीर, सभासद प्रदीप नेगी जेटली, संदीप नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed