{"_id":"57c88f1c4f1c1b660b2cb68b","slug":"debris-fell-2-hours-closed-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबा गिरा, 2 घंटे बंद रहा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबा गिरा, 2 घंटे बंद रहा हाईवे
rishikesh
Updated Fri, 02 Sep 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
पहाड़
- फोटो : amar ujala
पहाड़ में लगातार हो रही बारिश से पहाड़ दरकने का खतरा बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार की दोपहर ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर अचानक पहाड़ी से मलबा गिरने से यातायात अवरुद्ध हो गया। गनीमत रही कि मलबे की चपेट में कोई नहीं आया। पीडब्ल्यूडी और पुलिस ने संयुक्त रूप से मलबा हटाकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बाधित यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर हाईवे पर ब्यासी चौकी से आगे कौडियाला के समीप पहाड़ी का एक हिस्सा दरकने से भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से पत्थर और मिट्टी लुढ़क कर मार्ग पर आ गया। मलबा गिरने से हाईवे पर आवाजाही बाधित हो गई। यातायात अवरुद्ध होने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे यात्री हलकान रहे। सूचना पर पीडब्ल्यूडी और पुलिस कर्मी पहुंचे। जेसीबी से मलबा हटाने में जुटे। हालांकि खराब मौसम के चलते राहत कार्य प्रभावित भी हुआ।
विज्ञापन
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मलबा हटा और बाधित यातायात सुचारू हुआ। जाम में फंसे यात्रियों ने राहत महसूस की। मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक चंदन बिष्ट ने बताया कि हाईवे पर यात्रा करीब दो घंटे बाधित रहा। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन