फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Debris came on the highway near Beasi, the movement of vehicles came to a standstill

ब्यासी के पास हाईवे पर आया मलबा, वाहनों की आवाजाही ठप

Tue, 20 Jul 2021 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Debris came on the highway near Beasi, the movement of vehicles came to a standstill
लक्ष्मणझूला- दुगड्डा मोटरमार्ग पर मागथा के पास आया मलबा। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। मूसलाधार बारिश के कारण ब्यासी के पास मलबा आने के कारण ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग छह घंटे बाधित रहा।
विज्ञापन

मार्ग बाधित होने के कारण वाहनों को वाया नरेंद्रनगर, गजा चाका होकर भेजा गया। सोमवार को दोपहर 12 बजे ब्यासी से पहले पहाड़ी भारी मलबा सड़क पा आ गया। मार्ग बाधित होने पर मुनिकीरेती पुलिस ने भद्रकाली से वाहनों को नरेंद्रनगर से वाया खाड़ी होकर देवप्रयाग होकर श्रीनगर भेजे गए। शाम देर शाम तक छोटे वाहनों के लिये आवाजाही शुरू हो पायेगी। वहीं सुबह 10 बजे बारिश से नीलकंठ मार्ग घट्टूगाड़ के पास बाधित हो गया था। दोपहर ढाई बजे मलबा हटाने के बाद वाहनों की आवाजाही हो पाई, फिर शाम चार मलबा आने से मार्ग बाधित हो गया। वहीं लक्ष्मणझूला दुगड्डा मोटरमार्ग मागथा में मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। लोनिवि दुगड्डा की जेसीबी से मलबा हटाने का काम किया जा रहा था। वहीं लोनिवि एनएच श्रीनगर गढ़वाल के सहायक अभियंता एसके द्विवेदी ने बताया कि ब्यासी के पास पहाड़ से मलबा गिर रहा है इसे हटाया जा रहा है। देर रात मार्ग खुल नहीं हो पाया था। रोडवेज के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि ब्यासी के पास मलबा आने के कारण गोपेश्वर, श्रीनगर से आने वाली रोडवेज की बसें मलेथा से चंबा होते हुए ऋषिकेश पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed