{"_id":"573248334f1c1b5707919a1f","slug":"death-of-tourists-drowned-in-the-swimming-pool","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीमिंग पुल में डूबकर पर्यटक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीमिंग पुल में डूबकर पर्यटक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Wed, 11 May 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : filephoto
शिवपुरी एक होटल में ठहरे दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि युवक के साथियों का कहना है कि उसकी मौत नहाते समय स्वीमिंग पूल में डूबने से हुई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले दिल्ली से राफ्टिंग के लिए आए चार दोस्त शिवपुरी एक होटल में ठहरे हुए हैं।
मंगलवार दोपहर को राफ्टिंग के बाद सभी होटल आ गए। देर शाम गर्मी का अहसास होने पर होटल परिसर में बने स्वीमिंग पुल में नहाने लगे, इसी बीच उनका एक साथी पानी में बेसुध हो गया। उसकी हालत देख दोस्तों के हाथ पैर फूल गए और बेसुध हालत में उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोस्तों ने मृतक की शिनाख्त विजय सहरावत (38) निवासी महिपालपुर, दिल्ली के रूप में कराई है। उन्होंने बताया कि सभी दोस्त व्यापारी हैं और घूमने के लिए यहां आए थे। वहीं, मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक सीएस बिष्ट ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं आई है। यदि ऐसा हुआ है तो मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन