फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   dead body recovered from irrigation canal under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में डूबने से युवक की मौत

Tue, 05 Apr 2022 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
dead body recovered from irrigation canal under suspicious circumstances
एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सिंचाई की नहर से बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि सौंग नदी की ओर से आ रही सिंचाई की बड़ी नहर में एक युवक का शव पड़ा हुुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और नहर में फंसे युवक के शव को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला लेकर आए। जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राज विक्रम सिंह पंवार ने मृतक की पहचान विशाल (19) रणवीर के रूप में कराई। पूछताछ में पुलिस को बताया गया कि मृतक विशाल सुबह बाल कटाने के लिए घर से निकला था। वह नहर में नहाने गया या हादसा हुआ है, सभी पहलुओं की जांच पड़ताल की जा रही है। परिजनों और अन्य लोगों से जानकारियां जुटाई जा रही हैं। संवाद
कोतवाल को बताईं क्षेत्र की समस्याएं
कोतवाली में प्रशिक्षु आईपीएस चंद्रेशखर घोड़के ने कमान संभालते ही स्थानीय समस्याओं का चिह्नीकरण किया। उन्होंने नशे की बिक्री पर अंकुश और यातायात समेत अन्य समस्याओं के निदान के लिए प्राथमिकता के साथ काम करना प्राथमिकता में बताया।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रशिक्षु आईपीएस और कोतवाल चंद्रशेखर घोड़के ने लोगों के साथ समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया। लोगों ने बताया कि डोईवाला, भानियावाला और जौलीग्रांट के आसपास बाजारों में छोटे बच्चे भीख मांगते दिखाई देते हैं। शहर में भिक्षावृत्ति समस्या बनती जा रही है। इस दौरान रामकिशन, भाजपा नेता संजीव सैनी, सभासद बलविंदर सिंह, माजरी प्रधान अनिल पाल, चेयरमैन प्रतिनिधि सागर मनवाल और प्रियांशु आदि ने नए कोतवाल से शिष्टाचार भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed